पाल देवेंद्र बने उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष हॉकी टीम के मैनेजर

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  •  झांसी में होने वाली हॉकी इंडिया चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी

 

Kanpur 5 April: हरिद्वार, उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न नेशनल गेम्स में उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इस सफलता के बाद टीम को अब एक और बड़ा मंच मिलने जा रहा है — 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, जो 4 से 15 अप्रैल तक झांसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पाल देवेंद्र को उत्तर प्रदेश टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से टीम को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। टीम के मैनेजर के रूप में पहले ही खुद को साबित कर चुके पॉल देवेंद्र को फिर से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

उत्तर प्रदेश टीम अपना पहला मुकाबला 8 अप्रैल को बंगाल के खिलाफ खेलेगी। प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम इस बार स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करेगी।

टीम प्रबंधन ने सभी समर्थकों से सहयोग और शुभकामनाएं बनाए रखने की अपील की है ताकि खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरपूर होकर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Comment