- संडे लीग में रोमांचक मुकाबले, तीन टीमों ने दर्ज की शानदार जीत
कानपुर 22 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित संडे लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को खेले गए तीन मुकाबलों में पटेल प्रॉपर्टीज, बी०सी०ए० लेजेंड तथा ब्लू वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पटेल प्रॉपर्टीज 8 विकेट से विजयी
गीतादेवी मैदान, कल्याणपुर
नाइट स्नैचर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.4 ओवरों में 113 रन पर सिमट गई। जवाब में पटेल प्रॉपर्टीज ने लक्ष्य को मात्र 10.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मैन ऑफ द मैच: अंकुल जैन (पटेल प्रॉपर्टीज)
बी०सी०ए० लेजेंड 3 विकेट से विजयी
आर०पी०सी०ए०मैदान:
के०जी० रेंजर्स ने निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बी०सी०ए० लेजेंड ने 29.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच: लविश श्रीवास्तव (बी०सी०ए० लेजेंड)
ब्लू वॉरियर्स 128 रन से विजयी
एस०ए०पी०मैदान:
ब्लू वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 8 विकेट पर 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कलावती सुपर किंग्स की टीम पेनल्टी के कारण 25 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन ही बना सकी।
मैन ऑफ द मैच: दिनेश (ब्लू वॉरियर्स)