- सप्रू मैदान पर CCL-T20 में रोमांचक मुकाबले, गौरव पाठक और मोहिब अंसारी बने मैच के हीरो
कानपुर 20 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित CCL-T20 प्रतियोगिता में सप्रू मैदान पर खेले गये दो मुकाबलों में पटेल प्रापर्टीज और क्रेजी रेंजर्स ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए। जहीरूद्दीन (44) और गोपाल सिंह (36) ने टीम को संभाला, जबकि राम सिंह ने 3 विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की। जवाब में पटेल प्रापर्टीज ने मात्र 16.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर 152 रन बनाते हुए मैच 8 विकेट से जीत लिया। अंकुल कुमार (नाबाद 30) और गौरव पाठक (नाबाद 18) ने टीम को जीत दिलाई। इस मैच में गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में क्रेजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। मोहिब अंसारी (41) और आयुष पाठक (38) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में नाइट स्कॉचर्स की टीम 140 रन पर सिमट गई। प्रकाश चावला और उगाशंकर वर्मा ने 39-39 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। क्रेजी रेंजर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 रन से जीत दर्ज की। मोहिब अंसारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।