योग में 4 विश्व कीर्तिमान बनाने वाले पंकज जैन का हुआ सम्मान

 

 

कानपुर। योग में 4 विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले कानपुर के पंकज जैन को 29 दिसम्बर 2023 को अमृतसर, पंजाब में गुरुनानाक देव ऑडिटोरियम में आयोजित अवार्ड शो में इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान से प्रदेश व शहर गौरवान्वित है। इस कार्यक्रम में पूरे विश्व से आये हुये लगभग 200 लोगों को सम्मानित किया गया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहे।

पंकज जैन द्वारा बनाए गए 04 विश्व कीर्तिमान

1. एक घण्टा पाँच मिनट पानी की सतह पर वृक्षासन (Aqua Yoga Tree Pose) में पूर्ण किये।

2. एक घण्टा चालिस मिनट 8 फिट गहरे पानी में खड़े रहकर बगैर हाथ पैर चलाये पूर्ण किये।

3. एक घण्टा पाँच मिनट लगातार पानी की सतह पर बैठ कर जलयोग में पर्वतासन (Mountain Pose) में पूर्ण किये।

4. 32 योगासन पानी की सतह पर तैरते हुये एक घण्टा तीस मिनट की अवधि में पूर्ण किये।

Leave a Comment