शार्दुल खत्री ने जीता यूपी स्टेट अंडर-13 बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब

    डबल्स में रहे उपविजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित कानपुर, 27 अक्टूबर। बरेली में आयोजित तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-13 संजय अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कानपुर के उभरते खिलाड़ी शार्दुल खत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स वर्ग में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। युगल वर्ग में उपविजेता … Read more

प्राइजमनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट 10 नवंबर को सवाइन में

      सुमेरपुर ब्लॉक के ग्राम संवाइन में तैयारियां जोरों पर, विजेता टीम को मिलेगी ₹11,000 की नगद राशि   उन्नाव, 27 अक्टूबर। सुमेरपुर ब्लॉक के ग्राम संवाइन में 10 नवंबर को डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन से पंजीकृत प्राइजमनी वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मैदान का निरीक्षण और तैयारियों की समीक्षा आयोजन अध्यक्ष अयाज़ … Read more

अजीत अग्रवाल बने क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत के अध्यक्ष

        केशव भवन में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई प्रांतीय बैठक   कानपुर, 27 अक्टूबर। क्रीड़ा भारती की प्रांतीय बैठक आज केशव भवन, कार्यवाल नगर में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अजीत अग्रवाल को मिली प्रांत अध्यक्ष की … Read more

ऑरेंज आर्मी ने यूनाइटेड प्रीमियर लीग में धमाकेदार जीत दर्ज की

    बल्लेबाजों के दम पर पिच रेडर्स पर दर्ज की 161 रनों की बड़ी जीत टी केयर टाइटन्स, माइटी मैवरिक्स और कानपुर हीरोज़ ने भी जीते मुकाबले    कानपुर, 26 अक्टूबर। यूनाइटेड प्रीमियर लीग में रविवार को ऑरेंज आर्मी ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से पिच रेडर्स पर 161 रनों से बड़ी … Read more

स्काउट गाइड जंबूरी की तैयारी को लेकर मंडलीय मीटिंग संपन्न

        23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में होगा भव्य आयोजन     कानपुर, 26 अक्टूबर। दुनिया की सबसे बड़ी स्काउट और गाइड जंबूरी की तैयारियों को लेकर कानपुर मंडल में जोश देखने को मिला। इस अवसर पर स्काउट भवन, बृजेंद्र स्वरूप पार्क में मंडलीय मीटिंग आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सहायक प्रादेशिक … Read more

सेठ मोतीलाल खेड़िया एसडी कॉलेज में भूतपूर्व छात्र मिलन समारोह “मिलाप-2025” का भव्य आयोजन

      वर्ष 2000 से 2014 तक के पूर्व छात्र हुए शामिल, विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन   कानपुर, 25 अक्टूबर 2025।  सेठ मोतीलाल खेड़िया एसडी कॉलेज में भूतपूर्व छात्र मिलन समारोह “मिलाप-2025” का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2000 से 2014 तक के अनेक पूर्व छात्र शामिल हुए, जो वर्तमान में विभिन्न … Read more

कानपुर मंडल की सीनियर बालिका टीम का ट्रायल 27 अक्टूबर को ग्रीन पार्क में

      लखनऊ में 31 अक्टूबर से होगी प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला प्रतियोगिता   कानपुर, 25 अक्टूबर। लखनऊ में दिनांक 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए कानपुर मंडल की सीनियर बालिका टीम का चयन किया जाएगा। ग्रीन पार्क में दोपहर … Read more

कानपुर के नवजोत सिंह का उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम में चयन, अमृतसर में दिखाएंगे दमखम

सिंहानिया स्कूल के कक्षा 8 के छात्र नवजोत ने सेंटर फॉरवर्ड पोजीशन से बनाया अपना स्थान, आगरा में चयन शिविर के बाद हुआ चयन सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे नवजोत; कोचों और स्कूल स्टाफ ने दी बधाई कानपुर, 25 अक्टूबर। खेल की दुनिया में कानपुर के नवजोत सिंह नारंग … Read more

कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन का हुआ विधिवत पंजीकरण

      अब नए नाम से करेगा कार्य, खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन और एडवांस ट्रेनिंग की सुविधा होगी उपलब्ध   कानपुर, 23 अक्टूबर 2025। कानपुर में तीन दशकों से बैडमिंटन खेल के विकास में सक्रिय संस्था कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को अब एक नई पहचान मिल गई है। संस्था का विधिवत पंजीकरण “कानपुर बैडमिंटन … Read more

केसीए की तीन महिला खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम में चयन

        रायपुर में 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली बीसीसीआई अंडर-19 टी20 चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन   कानपुर, 23 अक्टूबर। कानपुर की क्रिकेट प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन बीसीसीआई की अंडर-19 (T20) चैंपियनशिप के … Read more