- आजाद पार्क में होगा 7 ‘ए’ साइड मुकाबलों का आयोजन, कानपुर के पंजीकृत क्लब लेंगे हिस्सा
- 18 मई तक होंगे रजिस्ट्रेशन, डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन से टूर्नामेंट को मिली मान्यता
कानपुर, 15 मई।
अंग्रेजों के समय से संचालित हो रहे कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 ‘ए’ साइड नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 20 मई से 25 मई तक कैंट स्थित आजाद पार्क (फेथफुल गंज) में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब द्वारा किया जा रहा है।
टूर्नामेंट को डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन, कानपुर नगर से मान्यता प्राप्त है। इसमें कानपुर नगर के सभी पंजीकृत फुटबॉल क्लब प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।
फुटबॉल सचिव अजीत सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक क्लब 18 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आसिफ इकबाल और अमित नारंग से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्लब के 100 वर्ष पूरे होना शहर के फुटबॉल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है और इस आयोजन के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।