मदर टेरेसा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • 600 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Kanpur, 13 November: कानपुर में सर पदमपद सिंघानिया एजुकेशन सेंटर एवं कानपुर ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 18वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 9 और 10 नवंबर, 2024 को कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में शहर के 30 विद्यालयों से करीब 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे आयोजन में चार चाँद लग गए।

मदर टेरेसा मिशन स्कूल के खिलाड़ियों की शानदार सफलता

इस प्रतियोगिता में मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, किदवई नगर, कानपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए, जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं।

पदक विजेताओं की सूची

स्वर्ण पदक विजेता:

1. सरगम

2. अरशद खान

3. सार्थक यादव

4. अभिमान सिंह

5. अनुभव आर्या

रजत पदक विजेता:

1. आराध्य सिंह

2. वरन सियाल

3. विहान वर्मा

4. ओमजी गुप्ता

5. तनुषा विश्वकर्मा

कांस्य पदक विजेता:

1. जाग्रती मौर्य

2. प्रत्युष रघुवंशी

3. दिव्या अग्रवाल

विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन

प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के बाद खिलाड़ियों के विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्या डॉ. वीना साइलस, चेयरमैन श्री यशराज आनंद साइलस, और उप-प्रधानाचार्या श्रीमती दीक्षा साइलस ने सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक रूद्र प्रताप सिंह, विवेक मिश्रा, निकिता, ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रयाग सिंह और अकांक्षा गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment