CISCE कानपुर साउथ जोन तीरदांजी में मदर टेरेसा और द चिन्टलस के खिलाड़ियों का दबदबा

 

  • प्रतियोगिता के माध्यम से 28 व 29 अगस्त को लामार्टिनियर कालेज लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

कानपुर, 3 अगस्त। रतनलाल शर्मा स्टेडियम किदवई नगर, कानपुर में आयोजित CISCE कानपुर साउथ जोन तीरदांजी चयन प्रतियोगिता में मदर टेरेसा केशव नगर व द चिन्टलस के खिलाडियों का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से 28 व 29 अगस्त 2024 को लामार्टिनियर कालेज लखनऊ में होने वाली  राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में वेदांत मिश्रा, अथर्व सिंह, अयांश सिंह सचान, आरएम देव, सीयोना, पार्थवी सिंह, गौरी भदौरिया, अरनव कुमार, रितिका सिंह, रत्नम दीक्षित, विदुषी शुक्ला शामिल हैं। 

प्रतियोगी के आयोजक मदर टेरेसा हायर सेकेन्ड्री स्कूल केशव नगर, कानपुर की प्रधानाचार्या रेनू सिंह एवं कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव ने सभी चयनितों को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। 

प्रतियोगिता में मदर हायर सेकेन्ड्री स्कूल केशव नगर, हेलिजर बोर्डन, वीरेन्द्र स्वरूप गोविन्द नगर, द चिन्लस रतनलाल नगर, वीरेन्द्र स्वरूप किदवई नगर, सेन्ट थौमस साउथ सिटी पब्लिक स्कूल, मर्सी मेमोरियल, प्रयाग एकेडेमी, स्वराज इण्डिया, मदर टेरेसा किदवई नगर, ब्रज किशोरी स्कूल, सेन्ट मेरी औरथोडॉक्स स्कूल ने प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर इमेनुअल सिंह (प्रबन्धक मदर टेरेसा हायर सेकेन्ड्री स्कूल केशव नगर), मनीशा तिवारी, अभिषेक, रिन्कू सोनकर, बबिता यादव, वैभव साहू, साहिल गुप्ता, राहुल शर्मा, मुस्कान आर्या, अभय आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Comment