- उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संगठन की प्रथम रैंकिंग रोड रेस प्रतियोगिता 8 से 10 मई तक आगरा में
कानपुर, 7 मई। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संगठन द्वारा आयोजित प्रथम रैंकिंग रोड रेस प्रतियोगिता आगरा में आगामी 8 से 10 मई तक आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए कानपुर शहर से तीन निर्णायकों का चयन हुआ है जिनमें कुलदीप कुमार, मनदीप कुमार तथा मोहम्मद सलमान शामिल हैं।
इस संबंध में जानकारी उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संगठन के स्पीड अध्यक्ष शौर्य पंचांग ने दी। उनके अनुसार तीनों निर्णायक लंबे समय से रोलर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में सक्रिय हैं और प्रतियोगिताओं में अपनी निष्पक्ष भूमिका निभाते रहे हैं।
प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ी भाग लेंगे और निर्णायक मंडल का कार्य आयोजन की पारदर्शिता और सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।