फागू महतो से प्रशिक्षण पाकर खुश हुए कानपुर के नन्हें तीरंदाज

 

  • जिला तीरंदाजी खेल का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण सफलता पूर्वक सम्पन्न

कानपुर, 17 मार्च। रविवार को जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के तत्वाधान में विशेष तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन यूथ आर्चरी ऐकेडमी किदवई नगर कानपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में झारखण्ड के राष्ट्रीय प्रशिक्षक फागू महातो (NIS) द्वारा तीरंदाजी खेल की तकनीकी बारिकियां एवं खेल अनुशासन के बारे में विशेष जानकारी दी गई तथा खिलाड़ियों को यह भी बताया गया की तीरंदाजी खेल सें खिलाड़ियों में शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास बहुत ही तीव्रता से होता है। इस शिविर में लगभग 50-55 खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर के अध्यक्ष श्रेयाश कपूर (काशी ज्वैलर्स), महासचिव राजा भरत अवस्थी व सह-सचिव/कोच सन्दीप कुमार पासवान (NIS) ने खिलाड़ियों को तीरंदाजी खेल के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर दीपक शर्मा, प्रभात कुमार, अजीत कुमार, श्रेयांश श्रीवास्तव, शैलेष कुमार, विदुषी शुक्ला, रतनम, व रितिका सिंह आदि उपस्थित रहेगे।

Leave a Comment