केएसएस जोन ‘ए’ शतरंज प्रतियोगिता: विन्यास पब्लिक स्कूल में शतरंज के रोमांचक मुकाबले, सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर शीर्ष पर

 

 

 

  • 19 स्कूलों के 95 खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीति और प्रतिभा, आज खेले गए तीन राउंड

कानपुर, 22 जुलाई।

विन्यास पब्लिक स्कूल, तातियागंज (चौबेपुर) में केएसएस जोन ‘ए’ के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के बालकों की शतरंज प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन ‘बी’ के 19 विद्यालयों के 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पांच राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन तीन राउंड के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती षैयला वली ने विद्यालय के प्रबंधक श्री वरुण कटियार का बुके देकर स्वागत करने के बाद सफेद मोहरों से पहली चाल चलकर किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया।

तीन राउंड के बाद यह रही स्थिति

तीन राउंड की समाप्ति के बाद सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

वहीं 4 अंकों के साथ युगम इंटरनेशनल स्कूल, स्कार्ट वर्ल्ड स्कूल, वुडबाइन गार्डेनिया, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल और दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन भी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

आज होंगे निर्णायक मुकाबले

प्रतियोगिता के अंतिम दिन शेष दो राउंड खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता टीम का फैसला होगा। प्रतियोगिता में चीफ ऑर्बिटर कु. रूपा शुक्ला रहीं, जबकि सहायक ऑर्बिटर के रूप में कमल खेमानी, अजीत विश्वकर्मा और अलीम अंसारी ने जिम्मेदारी निभाई। आयोजन में विद्यालय के क्रीड़ा अध्यापक अरुण कुमार शर्मा, नारायण गौर और सौरभ गौर सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment