खांडेकर क्रिकेट अकादमी व काउंटी क्लब की शानदार जीत

 

 

 

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में दो मुकाबले, गेंदबाजों और बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन
  • खांडेकर अकादमी ने 66 रन से दर्ज की जीत, काउंटी क्लब ने पैरामाउंट क्लब को 54 रन से हराया

 

कानपुर 13 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में खांडेकर क्रिकेट अकादमी और काउंटी क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मैच में कानपुर साउथ-ए मैदान पर खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 186 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल सिंह ने 56, दीपांशु सिंह ने 30 और मानवेंद्र सिंह ने 42 रनों का योगदान दिया। जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 25.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। उद्योत तिवारी ने 34, समन्वय दीक्षित ने 34 और विश्वास त्रिपाठी ने 20 रन बनाए। खांडेकर अकादमी की ओर से सुमित यादव ने 19 रन देकर 5 विकेट तथा मुकुल यादव ने 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस प्रकार खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने यह मुकाबला 66 रनों से जीत लिया।

दूसरा मुकाबला सप्रू मैदान पर खेला गया, जिसमें काउंटी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 210 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन मिश्रा ने 54, वंशुल सिंह ने 41, मधुकर शुक्ला ने 30 और आशीष सविता ने 20 रनों की पारी खेली। पैरामाउंट क्लब की ओर से सौरभ जायसवाल ने 40 रन देकर 4 विकेट और मोहिब अंसारी ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पैरामाउंट क्लब की टीम 32.1 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गई। हिमांशु मिश्रा ने 40, मोहिब अंसारी ने 39 और समृद्ध दुबे ने 27 रन बनाए। काउंटी क्लब की ओर से प्रियांशु पाल ने 43 रन देकर 3 विकेट, वंशुल सिंह और सचिन मिश्रा ने 2-2 विकेट हासिल किए। काउंटी क्लब ने यह मैच 54 रनों से अपने नाम किया।

Leave a Comment