के.सी.ए. की निशा, विदुषी एवं अंजली अंडर-19 टीम में शामिल

  • खिलाडियों के चयन पर के.सी.ए. के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने दी बधाई

KANPUR 9 October: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन की चयन समिति द्वारा सत्र 2024-25 के लिए घोषित अंडर-19 (T-20) टीम में के.सी.ए. की तीन युवा प्रतिभाएं शामिल हुई हैं। इस टीम में निशा वर्मा, विदुषी मिश्रा और अंजलि रावत का चयन हुआ है।

प्रतिभाओं की विशेषताएँ

विदुषी मिश्रा: मध्यम गति की तेज गेंदबाज।

अंजलि रावत: ओपनर बल्लेबाज।

निशा वर्मा: मध्य क्रम की बल्लेबाज।

यह टीम चंडीगढ़ में लीग मैचों के सफल प्रदर्शन के बाद, 12 अक्टूबर से झज्जर, गुरूग्राम, हरियाणा में होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुजरात के खिलाफ भिड़ेगी।

प्रशिक्षण और कोचिंग

इन खिलाडियों ने अपनी क्रिकेट यात्रा में विभिन्न कोचिंग सेंटरों से प्रशिक्षण लिया है:

विदुषी मिश्रा: पाटिल कोचिंग सेंटर, विष्णुपुरी में कोच प्रमोद पाटिल के अधीन।

अंजलि रावत: एच.ए.एल. में कोच लेखचंद गुप्ता के मार्गदर्शन में।

निशा वर्मा: कपिल कोचिंग सेंटर में कोच कपिल पांडे के संरक्षण में।

के.सी.ए. की ओर से बधाई

उपरोक्त खिलाडियों के चयन पर के.सी.ए. के चेयरमैन डा. संजय कपूर, अध्यक्ष  एस.एन. सिंह, सचिव कौशल कुमार और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीता डे ने उन्हें बधाई दी और उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। यह उपलब्धि कानपुर के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Comment