केसीए ने 13 खिलाड़ियों पर लगाया प्रतिबन्ध

 

  • अनधिकृत प्रतियोगिताओं में खेलने वाले खिलाड़ियों पर लिया एक्शन, अब तक कुल 100 खिलाड़ियों पर लगाया प्रतिबंध

KANPUR 19 October: कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (के.सी.ए.) ने शहर में चल रही अनाधिकृत प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इन खिलाड़ियों को अब एसोसियेशन से संबद्ध किसी भी नॉक आउट प्रतियोगिता या KDMA लीग में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी।

प्रतिबंधित खिलाड़ी

  • वसीम खान (कानपुर साउथ)
  • हिमांशु शुक्ला (श्री बाबे लालू)
  • नवनीत यादव (पी.ए.सी.)
  • विकास अग्निहोत्री (खेरापति)
  • आसिफ अम्मार (राइडर्स)
  • मो. नबी (राइडर्स)
  • मनिन्दर (अशोका ज्योति)
  • अविरल रावत (एवरो)
  • राजीव भाटिया (वीनस)
  • अनिवेश सिंह (कानपुर ग्राण्ड)
  • अभय यादव (वान्डर्स)
  • रिंकू कुशवाहा (कानपुर क्रिकेटर्स)
  • आर्कषण शुक्ला (कानपुर क्रिकेटर्स)

एसोसियेशन का सख्त रुख

के.सी.ए. के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि इन खिलाड़ियों को एसोसियेशन के नियमों के खिलाफ जाकर अनाधिकृत प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंधित किया गया है। इससे पहले भी के.सी.ए. ने 87 खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया था। इस तरह के सी ए ने प्रतिबंध लगाने में सैंकड़ा लगा दिया है। के.सी.ए. का यह कदम अनाधिकृत टूर्नामेंट्स पर रोक लगाने और खिलाड़ियों को सही दिशा में खेलने के लिए प्रेरित करने की कोशिश है।

 

Leave a Comment