के.सी.ए. ने 4 खिलाड़ियों पर लगाया प्रतिबंध

 

 

  • अनधिकृत प्रतियोगिताओं में भाग लेना पड़ा महंगा

 

Kanpur 27 December: कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (के.सी.ए.) ने शहर में चल रही अनाधिकृत क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के कारण 4 खिलाड़ियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रतिबंधित खिलाड़ियों की सूची

के.सी.ए. द्वारा प्रतिबंधित किए गए खिलाड़ियों में शामिल हैं:

  • रविंद्र यादव [मुनार] (स्पोर्टिंग यूनियन)
  • गुरविंदर (अशोका ज्योति)
  • देवेंद्र सिंह (वाई.एम.सी.सी.)
  • अक्षय गुप्ता (अमर क्लब)

प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक

ये खिलाड़ी KDMA लीग और संघ से संबद्ध किसी भी नॉकआउट प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।

पहले भी 96 खिलाड़ियों पर हो चुका है प्रतिबंध

इससे पहले भी के.सी.ए. 96 खिलाड़ियों को अनधिकृत प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिबंधित कर चुका है। यह जानकारी के.सी.ए. के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनाधिकृत टूर्नामेंट्स में खिलाड़ियों की भागीदारी एसोसियेशन के नियमों का उल्लंघन है, जिसे गंभीरता से लिया जाएगा।

 

Leave a Comment