राष्ट्रीय बधिर खेलों की मेजबानी करेगा कानपुर

 

 

 

  • वीएसएसडी कॉलेज परिसर में होगा आयोजन, डेफलम्पिक के लिये होंगे खिलाड़ी चयनित
  • बधिर खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच
  • 24 राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ी कानपुर में दिखाएंगे दमखम

कानपुर, 10 जून।

कानपुर पहली बार राष्ट्रीय स्तर की बधिर खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। वीएसएसडी कॉलेज, नवाबगंज के परिसर में 10वीं राष्ट्रीय बधिर जूनियर एवं सब-जूनियर स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप और 27वीं राष्ट्रीय बधिर सीनियर स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।

पहला चरण 13 से 15 जून तक और दूसरा चरण 20 से 22 जून तक आयोजित होगा।

इस भव्य आयोजन में कराटे, कुश्ती, ताइक्वांडो और जूडो जैसे खेल शामिल रहेंगे। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय बधिर क्रीड़ा परिषद्, SAI तथा अंतरराष्ट्रीय बधिर खेल संस्थाओं के सहयोग से हो रही है।

डेफलम्पिक के लिए होगा चयन

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 15 से 26 नवम्बर 2025 तक जापान में होने वाले डेफलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। परिषद SAI, ICSD (स्विट्जरलैंड), APSDC (मलेशिया), ISCD (नीदरलैंड), DIBF (जर्मनी), और WDGF (डेनमार्क) से मान्यता प्राप्त है।

पहला चरण: 13 से 15 जून

  • 13 जून: कराटे और कुश्ती का शुभारंभ चीफ गेस्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा।
  • 14 जून: सुबह 9 बजे से कराटे मुकाबले, शाम 5 बजे कराटे पदक वितरण समारोह।
  • 14-15 जून: कुश्ती चैम्पियनशिप।
  • 15 जून: शाम 5 बजे कुश्ती पदक वितरण समारोह।

दूसरा चरण: 20 से 22 जून

  • 20 जून: जूडो और ताइक्वांडो का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ।
  • 21 जून: सुबह 9 बजे से ताइक्वांडो मुकाबले, शाम 5 बजे पदक वितरण।
  • 21-22 जून: जूडो चैम्पियनशिप।
  • 22 जून: शाम 5 बजे जूडो पदक वितरण समारोह।

इस प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों से लगभग 400 मूक-बधिर खिलाड़ी शामिल होंगे।

डीएसएयूपी के उपाध्यक्ष बलराम सिंह जादौन, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुश्त अहमद व अंकित शर्मा, महासचिव सौरभ श्रीवास्तव, संयोजक मंत्री शालिनी श्रीवास्तव व अभिषेक बाजपेई, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Comment