अब कानपुर बनेगा भारत के पारंपरिक खेल मल्लखम्भ का केंद्र

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • कानपुर के अभय सिंह बने कानपुर मल्लखम्भ एसोसिएशन के महासचिव

कानपुर। भारत के पारंपरिक खेल मल्लखम्भ को अब कानपुर के जरिए पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है और कानपुर के अभिषेक सिंह को कानपुर मल्लखम्भ एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में, जबकि अभय सिंह को सचिव के रूप में नियुक्बत किया गया है। एमेच्योर मल्लखम्भ संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव सराओगी व सचिव रवि प्रकाश जी ने यह जानकारी दी। कानपुर मल्लखम्भ एसोसिएशन के सचिव अभय सिंह ने बताया कि जल्द ही एक बैठक सम्पूर्ण कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। साथ ही कानपुर में मल्लखम्भ के प्रचार प्रसार को तेज कर जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ साथ स्कूलों में प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर कानपुर मल्लखम्भ एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सयुक्त सचिव रजत आदित्य दीक्षित, अशोक सिंह, सर्वेश तिवारी, विपिन सोनकर, शिवलाल यादव आदि लोगो ने भी सुभकामनाए व बधाई दी।

 

Leave a Comment