नयन, आरव, आरव देव और प्रियांक ने जीते खिताब

 

 

  • रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन टूर्नामेंट, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चार आयु वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले

 

कानपुर, 12 अगस्त।

रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में केवल अकादमी के खिलाड़ियों के लिए अंतर-अकादमी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य कोच रवि कुमार दीक्षित और आशुतोष सत्यम झा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चार आयु वर्गों में हुए मुकाबलों के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

चार वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते खिताब

अंडर-15 बालक वर्ग में नयन गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि आशिर उपविजेता रहे।

अंडर-13 बालक वर्ग में आरव चौहान ने पहला स्थान हासिल किया और रुशांक रनर-अप रहे।

अंडर-11 बालक वर्ग में आरव देव विजेता बने, जबकि विराज भल्ला ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।

अंडर-9 बालक वर्ग में प्रियांक प्रजापति ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया और ओनीश मोहन उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अमरता पांडे विजेता और अनन्या गुप्ता उपविजेता रहीं।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विकास कुमार, प्रांशु मोहन, अनुराग चौहान, डॉ. आशीष भल्ला, आरती सिंह, अभिषेक यादव, कविता, मंजू पाल, यामिनी और प्रिया गुप्ता मौजूद रहे।

समापन समारोह में अतिथियों और दर्शकों ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment