ताइक्वांडो प्लेयर्स ने स्टेट चैंपियनिशप में 20 मेडल

36वें सब जूनियर और 5वें कैडेट स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन 

कानपुर। उप्र ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित 36वें सब जूनियर और 5वें कैडेट प्रदेशस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर 20 पदक हासिल किए। बरेली में प्रदेशभर के लगभग 500 खिलाड़ियों के बीच शहर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर सात स्वर्ण और सात रजत और छह कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मार्च के अंतिम सप्ताह में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कानपुर ताइक्वांडो विकास संघ के महासचिव सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में अनुज सिंह और आदित्य सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, अजितेश, आलेख और यशराज ने रजत तथा रित्विक, नकुल और अमृत शुक्ला ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग सोना यादव ने स्वर्ण और शनाया ने कांस्य पदक और कैडेट बालक वर्ग में अहम ने स्वर्ण, अर्नव और अनुभव ने रजत और निहाल तथा ऋषभ ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट बालिका वर्ग में पूर्णिमा ने स्वर्ण और चाहत ने रजत पदक तथा, कैडेट के पूमसे वर्ग में अहम और अन्वी ने स्वर्ण और अथर्व ने रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सात खिलाड़ी ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से झारखंड और राजस्थान में 29 से 31 मार्च को आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Leave a Comment