कानपुर स्टारलेट और एस.एस. क्लब की शानदार जीत

 

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

कानपुर, 16 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में कानपुर स्टारलेट और एस.एस. क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दोनों मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

पहले मैच में गोल्डन क्लब की टीम 24.3 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई। राज सिंह ने 52 रन बनाए, जबकि विकास सिंह ने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जवाब में कानपुर स्टारलेट ने मात्र 7.3 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बनाकर 8 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली। अर्जुन सिंह ने नाबाद 62 रनों की शानदार पारी खेली। 

शाश्वत भी नहीं दिल सके राइडर्स को जीत 

दूसरेमैच में एस.एस. क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट पर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अरुण राय ने 77, दिव्यांश सिंह ने 66, सत्यम यादव ने 61 और आशुतोष गौड़ ने नाबाद 59 रन बनाए। जवाब में राइडर्स क्लब की टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 294 रन ही बना सकी। शाश्वत बंदोग ने 96 और लविश श्रीवास्तव ने 79 रन की पारी खेली, लेकिन टीम जीत से 6 रन दूर रह गई। इस तरह एस.एस. क्लब ने 6 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment