अंतर्राज्यीय तीरंदाजी में कानपुर साउथ जोन बना ओवरआल चैंपियन

 

 

  • प्रतियोगिता में कानपुर नॉर्थ जोन रहा रनर्स अप 

कानपुर। मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सीआईएससीई अंतर्राज्यीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोमवार को कानपुर जोन के तीरंदाजों ने अपने खेल से दबदबा कायम करते हुए ओवरआल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। वहीं कानपुर नॉर्थ जोन की टीम रनर्स-अप रही। प्रतियोगिता में कानपुर साउथ और नॉर्थ के अलावा लखनऊ जोन, वाराणसी जोन और प्रयागराज जोन ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड, कंपाउंड राउंड में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में खेली गई। चीफ गेस्ट लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश शर्मा (कमांडिंग ऑफिसर यूपी बीएन 59), गेस्ट ऑफ ऑनर डेविड सिरिल (कोऑर्डिनेटर गोरखपुर), फादर मेलविन डिसूजा (साउथ जोन कोऑर्डिनेटर), यशराज साइलस (चेयरमैन), डॉ. वीना साइलस (प्रधानाचार्य), दीक्षा साइलस (उप प्रधानाचार्य) और मेरिना सिरिल (प्रधानाचार्य मर्सी मेमोरियल स्कूल) की मौजूदगी में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव और महासचिव वैभव गौड़ भी उपस्थित रहे।

परिणाम इस प्रकार हैं

अंडर-14 बालक रिकर्व राउंड
प्रशांत द्विवेदी (कानपुर साउथ जोन) गोल्ड
काव्य शौर्य तिवारी (कानपुर साउथ जोन) सिल्वर
पुष्कल सिंह (लखनऊ जोन) ब्रांज
आर्यन यादव (कानपुर साउथ जोन) ब्रांज

अंडर-14 बालिका रिकर्व राउंड
गौरी भदौरिया (कानपुर साउथ जोन) गोल्ड
अदिति यादव (कानपुर साउथ जोन) सिल्वर
आयुषी गुप्ता (कानपुर साउथ जोन) ब्रांज

अंडर-17 बालक रिकर्व राउंड
हर्ष खान (कानपुर नॉर्थ जोन) गोल्ड
आकर्षण श्रीवास्तव (कानपुर साउथ जोन) सिल्वर

अंडर-14 बालिका कंपाउंड राउंड
पार्थ्वी सिंह (कानपुर साउथ जोन) गोल्ड

अंडर-17 बालक कंपाउंड राउंड
आर्यवीर सोलंकी (लखनऊ जोन बी) गोल्ड
दर्शयाल जायसवाल (लखनऊ जोन बी) सिल्वर

अंडर-19 बालक कंपाउंड राउंड
देवराज दीक्षित (कानपुर साउथ जोन) गोल्ड
हर्षवर्धन जायसवाल (लखनऊ जोन बी) सिल्वर

अंडर-14 बालिका इंडियन राउंड
वैष्णवी (इलाहाबाद जोन) गोल्ड
आस्था सिंह (कानपुर साउथ जोन) सिल्वर
काव्य बाजपेई (कानपुर साउथ जोन) ब्रांज
मेधावी मिश्रा (कानपुर नॉर्थ जोन) ब्रांज

 

Leave a Comment