मनोज कुमार सैनी ने हासिल की स्वर्णिम सफलता

 

  • सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर स्कूल मे खेली जा रही कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, डेड लिफ्ट ओपेन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन 105 किलो भर वर्ग में जीता स्वर्ण

कानपुर, 7 जुलाई। सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर स्कूल मे खेली जा रही कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, डेड लिफ्ट ओपेन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन 105 किलो भर वर्ग में मनोज कुमार सैनी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 

बालक वर्ग के तहत 59 किलोभार सबजूनियर में आदित्य सिंह (स्वर्ण पदक), गगन प्रसाद (रजत पदक), आरव कटियार (कांस्य पदक), 66 किलो भार वर्ग में दिव्य कटियार (स्वर्ण पदक), श्रेय सोनकर (रजत पदक), तेजस्वी गुप्ता (कांस्य पदक), 74 किलो भार वर्ग में मोहम्मद अब्दुल्ला मुशीर (स्वर्ण पदक), केशव त्रिवेदी (रजत पदक),  राज (कांस्य पदक), 83 किलो भार वर्ग में मृदुल अवस्थी (स्वर्ण पदक), जगत प्रताप सिंह (रजत पदक, अमित शर्मा (कांस्य पदक), 93 किलो भार वर्ग में अंशु धर शर्मा (स्वर्ण पदक), कृष्णा दुबे (रजत पदक), अभिषेक श्रीवास्तव (कांस्य पदक) विजयी रहे। बालक वर्ग के 59 किलोभार जुनियर वर्ग में आर्यन सिंह (स्वर्ण पदक) सुमित कुमार (रजत पदक) कुबेर (कांस्य पदक), 66 किलो भार वर्ग में शिवम झा (स्वर्ण पदक), अनिकेत सिंह परिहार (रजत पदक), चंद्रभान (कांस्य पदक), 74 किलो भार वर्ग में ऋषि यादव (स्वर्ण पदक), आलोक गुप्ता (रजत पदक), अनुराधा राय प्रताप सिंह (कांस्य पदक), 83 किलो भार वर्ग में अभिषेक कटियार (स्वर्ण पदक), हिमांशु कटिहार (रजत पदक),  पुलकित यादव (कांस्य पदक) और 93 किलो भार वर्ग में कृष्ण शर्मा (स्वर्ण पदक), आर्यन सिंह (रजत पदक), कृष्ण मोहन यादव (कांस्य पदक) सफल रहे।

बालक वर्ग के 59 किलोभार सीनियर वर्ग में कमल शर्मा (स्वर्ण पदक), कुबेर (रजत पदक), 66 किलो भार वर्ग में अनिकेत सिंह परिहार (स्वर्ण पदक), स्वतंत्र बाथम (रजत पदक), अभिषेक शुक्ला (कांस्य पदक), 74 किलो भार वर्ग में शक्ति सिंह (स्वर्ण पदक), रियांशु राज (रजत पदक), रविंद्र सिंह चौहान (कांस्य पदक), 83 किलो भार वर्ग में अभिषेक कटियार (स्वर्ण पदक), हिमांशु कटिहार (रजत पदक) और आदिल साबिर (कांस्य पदक), 93 किलो भार वर्ग में सुशील कुमार यादव (स्वर्ण पदक), रवि गुप्ता (रजत पदक) और हिमांशु निगम (कांस्य पदक) ने पदकों पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन उमेश शुक्ला (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन), रजत आदित्य दीक्षित ( सचिव कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन), राहुल शुक्ला (सचिव उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन), कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के ऑफिशल विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, मनीष मिश्रा, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, सत्तिकेय अवस्थी, सुधांशु आर्या, अचिंत अग्रवाल, प्रकाश बाजपेई, जिशान अहमद, अभ्युदय शुक्ला, मोहित वर्मा, अभिलेख सिन्हा, सूरज कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment