अयोध्या में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन

 

 

 

  • 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक अयोध्या में होगा राज्यस्तरीय मुकाबला, ग्रीन पार्क में ट्रायल के बाद टीम घोषित

 

कानपुर, 22 नवंबर।

अयोध्या में 29 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय जूनियर बालिका वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की जूनियर बालिका टीम का चयन आज 22 नवंबर 2025 को ग्रीन पार्क में किया गया।

चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

ट्रायल के बाद चयन समिति ने निम्न बालिका खिलाड़ियों को टीम में स्थान दिया—खुशी निषाद, गौरी, अंजलि बाजपेई, मुस्कान, नेहा, शिल्पी, दिव्या, आकांक्षा, अनन्या, नव्या, निष्का, कशिश

टीम मैनेजर सबा बानो को जिम्मेदारी

जुनियर बालिका वर्ग की टीम की प्रबंधन जिम्मेदारी सबा बानो को सौंपी गई है। टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Leave a Comment