खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए कानपुर के राष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र प्रताप सिंह बने सीएसजेएमयू के बॉक्सिंग कोच

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • 1 से 5 दिसंबर 2025 तक भरतपुर (राजस्थान) में होगा आयोजन, कानपुर के बॉक्सिंग जगत में खुशी की लहर

 

कानपुर, 22 नवंबर।

कानपुर के राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर नरेंद्र प्रताप सिंह को भरतपुर, राजस्थान में होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2025 के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) द्वारा आधिकारिक रूप से बॉक्सिंग कोच नियुक्त किया गया है। चैंपियनशिप 1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी।

बॉक्सिंग जगत में खुशी—पदाधिकारियों ने दी बधाई

नरेंद्र प्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन सहित शहर के कई खेल पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बधाई देने वालों में शामिल रहे ये पदाधिकारी

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं—
श्री हसन रज़ा जैदी, श्री अरुण शर्मा, एस.पी. महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम मिश्र, रामेश्वर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित, मुकेश झा, महेंद्र शिरोमणि, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, संदीप सिंह, भगवान दीन, शैलेंद्र सिंह, सुरेश शिरोमणि, रवि कठेरिया, राहुल शर्मा, आरती शर्मा, कंचन भारती, संतोष त्यागी, कीर्ति शर्मा, स्वामी बाजपेई, अंजली वर्मा आदि।

 

Leave a Comment