- खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को वितरित किए गए प्रोत्साहन टोकन, संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
- ग्रीन पार्क स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला हॉकी टूर्नामेंट में टीम की पहली भागीदारी
- कोच नीलम सिद्दीकी और वैभव के मार्गदर्शन में टीम ने हासिल की पहली जीत
Kanpur 26 April:
आज कानपुर देहात के खेल स्टेडियम में राज्य आमंत्रण महिला हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली लड़कियों को प्रोत्साहन टोकन वितरित किए गए। यह टूर्नामेंट ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित हुआ था। कानपुर देहात की महिला हॉकी टीम ने इस प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया और अपने पहले ही प्रयास में एक शानदार जीत दर्ज की, जो भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
टीम को यह सफलता श्रीमती नीलम सिद्दीकी और वैभव कोचिंग के कुशल मार्गदर्शन में मिली। टीम की इस उपलब्धि पर हॉकी एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष श्री दिलीप घोष, उपाध्यक्ष डॉ. संजय भारती तथा अन्य सभी सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने के लिए सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि भविष्य में कानपुर देहात की टीम और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।