रामानुज मिश्रा व बहन रिधिमा मिश्रा का स्टेट शतरंज टीम में चयन

 

  • अंडर 15 ओपन में रामानुज ने हासिल किया पहला स्थान, रिद्धिमा रहीं पांचवें स्थान पर

कानपुर, 13 जुलाई। बलिया के सनबीम स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 15 बालिका वर्ग में प्रयागराज की अर्चिता अग्रवाल तथा अंडर 15 ओपन (बालक वर्ग) में कानपुर के रामानुज मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कानपुर का मान बढ़ाया। ये दोनों 27 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस प्रतियोगिता में कानपुर से तीन बालक व दो बालिकाओं ने हिस्सा लिया था। कानपुर की ही रिद्धिमा मिश्रा ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है। दोनों ही वर्गों में सफल शीर्ष पांच खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी के नगद पुरस्कार भी दिया गया, जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को चार हजार, द्वितीय स्थान को तीन हजार, तृतीय स्थान को ढ़ाई हजार, चतुर्थ स्थान को दो हजार तथा पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को एक हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने रामानुज मिश्रा व रिधिमा मिश्रा की इस उपलब्धि की सराहना की व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अच्छे परिणाम की कामना की।

यह प्रतियोगिता दो वर्गों में क्रमशः अंडर-15 बालिका वर्ग तथा अंडर-15 ( बालक) ओपन वर्ग में आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 10 से 12 जुलाई तक तीन दिन से चली इस प्रतियोगिता में कुल 64 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

चयनित खिलाड़ी
(बालक वर्ग)
प्रथम :- रामानुज मिश्रा 6.5 अंक (कानपुर)
द्वितीय :- प्रखर त्रिपाठी 6 अंक (वाराणसी)
तृतीय :- विधी एनजीलीना 6 अंक (वाराणसी)

कानपुर के अन्य परिणाम
9वां स्थान :- सिवांश शर्मा 5 अंक (कानपुर)
12वां स्थान :- अरिहंत राय चौधरी 5 अंक (कानपुर)

बालिका वर्ग में कानपुर का परिणाम
5वां स्थान :- रिधिमा मिश्रा 3 अंक (कानपुर)
7वां स्थान :- अदृति 3 अंक (कानपुर)

Leave a Comment