अरिहंत, ओजस, अंकिता व हिमानी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित

 

  • 15 वर्ष से कम आयु वर्ग शतरंज की चयन प्रतियोगिता में कानपुर शहर के 92 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
  • चयनित खिलाड़ी 10 व 12 जुलाई को बलिया में होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे

कानपुर, 30 जून। जेएमडी वर्ल्ड स्कूल (JMD world school) व़ कानपुर चेस एसोशिएशन (Kanpur chess association) के संयुक्त तत्वाधान में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग शतरंज की चयन प्रतियोगिता (selection championship) का आयोजन हुआ । जिसमें कानपुर शहर (Kanpur city) के 92 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छह 6 राउंड तक चली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल एडमिन राजेश जायसवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। बालकों में अरिहंत राय चौधरी व ओजस पुरी, जबकि बालिका वर्ग में अंकिता त्रिवेदी व हिमानी शाह का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी आगामी 10 व 12 जुलाई को बलिया में होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के चीफ ऑर्बिटर हरीश रस्तोगी, जबकि सहायक कुसुम शर्मा,रूपा शुक्ला, एवं राजेश शर्मा, स्कूल के क्रीड़ा अध्यापक अथर्व धीमान उपस्थित रहे। कानपुर चेस एसोशिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया।

प्रतियोगिता के परिणाम

बालक वर्ग
प्रथम स्थान:- अरिहंत राय चौधरी (6 अंक) डीपीएस कल्याणपुर।
द्वितीय स्थान:- ओजस पुरी (5.5 अंक) डॉ० वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर।
तृतीय स्थान:- सिद्धार्थ राठौर (5 अंक) केंद्रीय विद्यालय कैंट।

बालिका वर्ग
प्रथम स्थान:- अंकिता त्रिवेदी (5 अंक) डॉ वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर।
द्वितीय स्थान:- हिमानी शाह (5.5 अंक) सीलिंग हाउस स्कूल।
तृतीय स्थान:- काशवी गुप्ता (4 अंक) सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर।

विशेष पुरस्कार

11 वर्ष से कम
बालक वर्ग
प्रथम स्थान :- श्रेयांश शर्मा (4 अंक) श्री राम एजुकेशन सेंटर पनकी।
दूसरा स्थान :- कृष्णव अग्रवाल (4 अंक) सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल।

बालिका वर्ग
प्रथम स्थान:- परिधि यादव (3.5 अंक) डी पी एस कल्याणपुर।
दूसरा स्थान :- चैतन्या पुरी (3 अंक) डॉक्टर वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर।

9 वर्ष से कम

बालक वर्ग
प्रथम स्थानः- अद्विक महेश्वरी (4 अंक) डॉ वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर।
दूसरा स्थान:- विराज कश्यप (2 अंक) द चिंटल स्कूल रतनलाल।

बालिका वर्ग
प्रथम स्थान:- सानवी ओमर (2 अंक) बिला बांग हाई स्कूल।

7 वर्ष से कम

बालक वर्ग

प्रथम स्थान:- अनख वासुदेव (1 अंक) द चिंटल स्कूल रतनलाल नगर।
दूसरा स्थान:- त्रिजल मिश्रा (1 अंक) श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर।

बालिका वर्ग
प्रथम स्थान:- मायरा गुप्ता (1.5 अंक) सीलिंग हाउस स्कूल।
दूसरा स्थान:- काशवी नागर (1.5 अंक) सीलिंग हाउस स्कूल।

Leave a Comment