युवा क्रिकेटर्स के लिए बड़ा मंच साबित हो रहा जेएनटी

 

  • जेएनटी अण्डर 12 में खेल चुके खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीमों का कर रहे प्रतिनिधित्व

कानपुर। जेएनटी संस्था द्वारा नगर व प्रदेश के क्रिकेट विकास के लिए की जा रही मेहनत अब मूर्तरूप लेने लगी है। युवा क्रिकेटर्स के लिए यह संस्था एक प्लेटफार्म बन चुकी है जहां से खेलकर वो राज्यस्तर पर अपनी मेधा का परिचय करा रहे हैं। जेएनटी अण्डर 12 क्रिकेट प्रतियोगिता जिसका 11वा संस्करण पूरा हो चुका है। इस शुरूआती क्रिकेट ने प्रदेश व विशेष रूप से कानपुर के खिलाड़ियों को बहुत फायदा पहुंचाया है। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ० संजय कपूर का मार्गदर्शन व जेएनटी के क्रिकेट विकास की प्रतिबद्धता कानपुर के खिलाड़ियों को प्रदेश के क्षितिज पर पहुंचने में सहायक साबित हो रही है।

अन्य खेलों को भी किया जाएगा सपोर्ट

40 वर्ष पुराना प्रदेश में क्रिकेट का एकमात्र एनजीओ नन्हे खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था के निदेशक असद कमाल इराकी का मानना है कि हमारा संगठन एक जुझारू लोगों का संगठन है और इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अनुशासित और उच्च स्तर की सुविधायें प्रदान करना है। इराकी का कहना है कि हम ऐसे ही कार्य अन्य खेलों के विकास के लिए भी करना चाहते हैं जिसमें जेएनटी की भागीदारी हो। हम अन्य खेल संगठनों के साथ भी अपनी भागीदारी करना चाहते हैं जिससे अन्य खेलों के खिलाड़ी भी लाभान्वित हो सके।

जेएनटी अण्डर 12 में खेले ये खिलाड़ी इस वर्ष उत्तर प्रदेश टीम में खेले

1. सुधांशु चौरसिया (अण्डर 19)- 2014, 2015, 2016

2. अंशुमान सिंह (अण्डर 19)- 2014, 2015, 2016

3. शिवम कुमार (अण्डर 19)- 2014, 2016

4. सार्थक लोहिया (अण्डर 19)- 2014, 2016

5. शिवांशु सचान (अण्डर 16)- 2016, 2017, 2018

6. प्रानवीर सिंह (अण्डर 16)- 2018

7. आयुषी सिंह महिला क्रिकेट (अण्डर 15)- 2022

Leave a Comment