जयनारायण के अभिषेक कुशवाहा साधेंगे राष्ट्रीय तीरंदाजी में निशाना

 

  • देहरादून में हो रही cbse राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता में 8 नवंबर को अपने तीरों से साधेंगे लक्ष्य

कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर में हाईस्कूल के छात्र अभिषेक कुशवाहा का चयन सीबीएसई द्वारा देहरादून के बलूनी सोशल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 5 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अभिषेक 8 नवम्बर को अपने तीरों से लक्ष्य को साधेंगे। वह प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के रिकर्व प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। अभिषेक का चयन जमशेदपुर झारखंड में आयोजित हुई जोनल आर्चरी प्रतियोगिता में विजेता होने पर किया गया है। इससे पहले भी अभिषेक ने कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने तीरों का जलवा दिखाया है एवं कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुके हैं। रावतपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा अर्मापुर मैदान में तीरंदाजी के एनआईएस कोच अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में तीरंदाजी सीख रहे हैं। अभिषेक से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर को बहुत उम्मीदें हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए जय नारायण विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुनील मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ संतराम द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, आशुतोष सत्यम झा ने शुभकामनाएं देकर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया।

Leave a Comment