- अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 बालक वर्ग में होंगे मुकाबले, फ्लड लाइट में खेला जाएगा सेमीफाइनल और फाइनल
कानपुर, 11 अगस्त।
स्कूली स्तर पर युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से एलन एलीट की ओर से इंटर-स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता कानपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध है। टूर्नामेंट में शहर के विभिन्न स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
तीन आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारना है।
एलन हाउस में होंगे मुकाबले
सभी मुकाबले एलन हाउस, खलासी लाइन, कानपुर स्थित बॉक्स क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। टीम में 8+1 यानी कुल नौ खिलाड़ी होंगे, जिसमें एक इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल रहेगा। खिलाड़ियों को दोपहर 2:30 बजे रिपोर्ट करना होगा, जबकि मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रात्रि में फ्लड लाइट के बीच खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का अनुभव मिलेगा।
19 अगस्त तक करा सकेंगे पंजीकरण
प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक स्कूल टीमें 19 अगस्त 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकती हैं। आयोजकों ने सभी पात्र स्कूल टीमों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
आयोजकों के मुताबिक टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी क्रिकेट प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ अनुशासन, टीम भावना, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करने का अवसर देगा।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9336577611 और 9369317012 पर संपर्क किया जा सकता है।