वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का समापन, मैरीना हाउस बना विजेता

 

 

 

  •  एआईसीएफ के ‘चेस इन स्कूल’ प्रोग्राम के तहत दो दिवसीय प्रतियोगिता में 184 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

 

कानपुर, 24 अप्रैल।

किदवई नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (H2 ब्लॉक) में एआईसीएफ के ‘चेस इन स्कूल’ प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय चतुर्थ इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस के कुल 184 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां प्रत्येक वर्ग में पांच राउंड के मुकाबले खेले गए।

मैरीना हाउस ने 72 अंकों के साथ मारी बाजी

कड़े मुकाबलों के बीच मैरीना हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नेगरीटा हाउस 68.5 अंकों के साथ द्वितीय, पिनमबरा हाउस 68 अंकों के साथ तृतीय और वलैटा हाउस 66 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती जैकब, उप-प्रधानाचार्य श्रीमती माली और कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की निदेशक श्रीमती शर्मिला नंदी ने विजेता मैरीना हाउस को ट्रॉफी प्रदान की, साथ ही द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हाउस को भी सम्मानित किया।

अनुभवी निर्णायकों की देखरेख में हुआ आयोजन

प्रतियोगिता का संचालन चीफ आर्बिटर श्रीमती कुसुम शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जबकि सहायक के रूप में कमल खेमानी और प्रशंसा वर्मा मौजूद रहीं। इस दौरान विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक आर. पांडे, शेफाली कुमारी और चेस कोच आलोक गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास, रणनीतिक सोच और खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Leave a Comment