- सहारनपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर की टीम का शानदार प्रदर्शन
- मुसईब खान और अभी कश्यप ने जीते स्वर्ण पदक, चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
कानपुर, 13 जून।
सहारनपुर में संपन्न हुई उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कानपुर ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि 35-37 किलोग्राम भार वर्ग में मुसईब खान और 64-67 किलोग्राम भार वर्ग में अभी कश्यप ने स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का गौरव बढ़ाया।

इसके अलावा 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में अंश, 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में जयेश वर्मा, 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र प्रताप तथा 55-58 किलोग्राम भार वर्ग में अनिकेत ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम कोच अल्पना शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को दिए गए बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल छह पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष भगवान दीन सहित एस.पी. महेश्वरी, हसन रजा जैदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, विजय यादव, सुरेश शिरोमणि, महेंद्र शिरोमणि, नरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश झा, शैलेंद्र सिंह, रवि कठेरिया, राहुल शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, स्वाति बाजपेई, रक्षा दीक्षित, अंजली वर्मा सहित अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।