राहुल गांधी भी नहीं बचा सके चंबल वॉरियर्स को, ट्राइडेंट ने दर्ज की धमाकेदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • ट्राइडेंट के लिए सचिन सिंह ने झटके 4 विकेट, वॉरियर्स की ओर से राहुल गांधी ने 3 विकेट लेने के साथ ही 13 रन भी बनाए

कानपुर, 24 मई। वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले नागेंद्र स्वरूप की स्मृति में खेली जा रही गोल्ड कप प्राइज मनी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ट्राइडेंट ने चंबल वारियसर् को 54 रनों से मात दी। डीएवी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ट्राइडेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूरज पाल के 42 और राहुल सिंह के 27 रनों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। राहुल गांधी ने 3 और अर्जुन ने एक विकेट हासिल किया। इसके जवाब में चंबल वारियर्स की टीम 17.1 ओवर में 104 रन पर आलआउट हो गई। उसके लिए साहिल ने 51 और राहुल गांधी ने 13 रन की पारी खेली। सचिन सिंह ने 4 और शाहरुख सिद्दीकी ने 3 विकेट हासिल किए। सचिन सिंह को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Leave a Comment