- केडीएमए क्रिकेट लीग में वण्डर वूमैन और इलेवेन स्टार ने भी दर्ज की जीत
कानपुर, 11 मई।
Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मुकाबलों में एंजेल वूमैन, वण्डर वूमैन एवं इलेवेन स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन खेल दिखाया।
पी०ए०सी० मैदान पर खेले गए मुकाबले में यशराज क्लब की टीम 31.1 ओवरों में 133 रन पर सिमट गई। वैभव दीक्षित ने 30 और आदित्य सिंह ने 12 रन बनाए। एंजेल वूमैन की ओर से सिद्धी मिश्रा ने 14 रन देकर 3 विकेट, सिद्धी सिंह राजावत ने 19 रन देकर 3 विकेट तथा नंदनी सिंह ने 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एंजेल वूमैन ने 28.3 ओवरों में एक विकेट खोकर 135 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। एकता सिंह ने शानदार नाबाद 56 रन बनाए जबकि श्वेता वर्मा 20 रन बनाकर नाबाद रहीं।

जेम्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में वण्डर वूमैन ने 35 ओवरों में 9 विकेट पर 117 रन बनाए। नवनी साठू ने 32 और आयुषी सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में फ्रेन्ड्स स्पोर्टिंग की टीम 29.1 ओवरों में 84 रन पर ढेर हो गई। निष्ठा गंगवार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट झटके। वण्डर वूमैन ने यह मुकाबला 58 रन से अपने नाम किया।
सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में किंग्स क्लब की टीम 21.1 ओवरों में 139 रन पर 9 विकेट खो सकी। रेहान अहमद ने 23 रन बनाए। इलेवेन स्टार की ओर से अब्बास अली ने 14 रन देकर 4 विकेट और अमन दुबे ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में इलेवेन स्टार ने 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।