यादवेंद्र के खेल से डीआरसीसी ने दर्ज की रोमांचक जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • डॉ नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल क्रिकेट लीग में स्पार्टन इलेवन को 3 विकेट से हराया

कानपुर, 3 मई। वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले डी ए वी ग्राउंड पर खेली जा रही डॉ नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल क्रिकेट लीग में शुक्रवार को डीआरसीसी ने रोमांचक मुकाबले में स्पार्टन इलेवन को 3 विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्पार्टन इलेवन की टीम ने विशाल उमराव के 42 और सौरभ तिवारी के 24 रन की मदद से 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। वेद त्रिपाठी और डॉ फहीम ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में डीआरसीसी ने अरशद संटू के 54, यादवेंद्र यादव के नाबाद 40 और इसरार के 32 रनों की बदौलत 21.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विशु ने 3 मनुज ने 2 विकेट लिए। यादवेंद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Comment