वुमेन स्टेट बॉक्सिंग के लिए जिला व मंडल टीम का चयन 7 को

 

कानपुर, 5 मार्च। 12 मार्च 2024 से 14 मार्च 2024 तक महराज गंज में होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय महिला वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर जिला व मंडल बॉक्सिंग टीम का चयन 7 मार्च 2024 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रातः 9 बजे किया जाएगा। इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे कानपुर जिला वा मंडल के महिला खिलाड़ी अपने मूल जन्मतिथि प्रमाण पत्र आधार कार्ड हाई स्कूल की मार्कशीट व अपने माता-पिता का आधार कार्ड साथ लेकर आए। इच्छुक खिलाड़ी कानपुर बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्याम मिश्रा,  सचिव संजीव दीक्षित मोबाइल नंबर 7905490581, कोषाध्यक्ष संकल्प दीक्षित से संपर्क कर सकते हैं। 

Leave a Comment