कानपुर के दिनेश शर्मा राष्ट्रकुल शतरंज प्रतियोगिता में मंडल के प्रमुख नियुक्त

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के पहले ‘अंतरराष्ट्रीय मास्टर’ दिनेश कुमार शर्मा’ (भारतीय जीवन बीमा निगम कानपुर में कार्यरत) को 20 से 27 फरवरी तक मलेशिया के मेलाका शहर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रकुल शतरंज प्रतियोगिता के लिए प्रतिनिधिमंडल खेल प्रमुख नियुक्त किया गया है। 59 सदस्यीय भारतीय दल में दिनेश शर्मा टीम मैनेजर के रूप में कार्य करेंगे तथा उड़ीसा के अंतरराष्ट्रीय मास्टर सत्याप्रज्ञान कोच की भूमिका में रहेंगे। इसके साथ ही दो अन्य कोच गगन चितकारा और महिला कोच के रूप में मृणालिनी कुंटे रहेंगी। भारतीय दल सोमवार सुबह मलेशिया के लिए रवाना होगा।

राष्ट्रकुल प्रतियोगिता में भारतीय दल से कुल 55 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी अंडर 10 बालक व बालिका वर्ग, अंडर 12 बालक व बालिका वर्ग, अंडर 14 बालक व बालिका वर्ग, अंडर 16 बालक व बालिका वर्ग, अंडर 18 बालक व बालिका वर्ग, सीनियर वर्ग ( पुरुष और महिला) में भाग लेंगे ।

भारतीय दल के प्रमुख खिलाड़ियों ‘पुरुष वर्ग ‘ में ‘ग्रैंड मास्टर’ – एन आर विसख, ग्रैंड मास्टर – आर लक्ष्मण, ग्रैंड मास्टर – दीपन चक्रवर्ती , ग्रैंड मास्टर – स्वप्निल धोपाड़े रहेंगे। महिला वर्ग में ग्रैंड मास्टर – मेरी एन गोम्स भी प्रतिभाग करेंगी। बच्चों के वर्ग में का आरित कपिल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

Leave a Comment