कानपुर के दीपक पंत बने SAI के डिप्टी डायरेक्टर

 

 

 

  • एन.आई.एस, अंतरराष्ट्रीय कोच और खिलाड़ी को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

 

कानपुर, 29 अगस्त।

शहर के लिए गर्व का क्षण है कि कानपुर के प्रथम एन.आई.एस., अंतरराष्ट्रीय कोच और खिलाड़ी श्री दीपक पंत को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में डिप्टी डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।

खेल जगत में खुशी की लहर

दीपक पंत की इस उपलब्धि पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया। अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव व अविनाश चंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव प्रयाग सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव समेत समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।

गौरव का क्षण

कानपुर के खेल इतिहास में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। दीपक पंत की इस उपलब्धि से न केवल ताइक्वांडो खेल परिवार बल्कि पूरे शहर का मान बढ़ा है।

Leave a Comment