दक्ष खंडेलवाल को तिहरा, तान्या राणा को दोहरा खिताब

 

 

  • डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सत्यम गिरि गुप्ता ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब 

कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित कानपुर जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को अंतिम दिन दक्ष खंडेलवाल ने तीन-तीन वर्गों (अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19) में खिताब जीता तो तान्या राणा ने बालिकाओं के दो वर्गों (अंडर-19 और महिला) में खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं कानपुर के दिग्गज खिलाड़ी सत्यम गिरि गुप्ता ने पुरुष वर्ग के खिताब को अपने नाम किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक एवं उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया। 4 दिवसीय प्रतियोगिता में 22 वर्गों में लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, सचिव संजय टंडन, सह सचिव सुनील सिंह, अरुण दुबे, आशीष कपूर, अजय बिंदु दीक्षित, अनुराग जैसवाल, विनय मेहरोत्रा, आशुतोष सत्यम झा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं…
अंडर 13 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता प्रथम तथा युग अग्निहोत्री ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 13 बालिका वर्ग में केनिशा जैसवाल प्रथम तथा आराध्या सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 15 बालक वर्ग में दक्ष खंडेलवाल ने प्रथम, आर्यन अरोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 15 बालिका वर्ग में अबाना लयाल ने पहला, सुविज्ञा कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालक वर्ग में दक्ष खंडेलवाल ने पहला, आर्यन अरोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग में सृष्टि मिश्रा ने पहला, सुविज्ञा कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 बालक वर्ग में दक्ष खंडेलवाल ने पहला, अव्यांश मल्होत्रा ​​ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर19 बालिका वर्ग में तान्या राणा ने पहला, सृष्टि मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में सत्यम गिरी गुप्ता ने पहला, दिलीप सेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में तान्या राणा ने पहला, सृष्टि मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

वेटरेंस 40+ वर्ग में दिलीप सेन ने पहला स्थान प्राप्त किया, आशीष कपूर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वेटरेंस 50+ वर्ग में दिलीप सेन पहला स्थान प्राप्त किया, अनुराग जसीवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वेटरेंस 60+ वर्ग में एसपी परिहार ने पहला, अजय बिंदु दीक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

1 thought on “दक्ष खंडेलवाल को तिहरा, तान्या राणा को दोहरा खिताब”

  1. Very organised TT tournament
    Table Tennis matches start with
    Love all
    Love all Kanpur Table Tennis Association.
    Good wishes to all

    Reply

Leave a Comment