- उत्तर प्रदेश ट्रैक, रोड एवं एम.टी.बी. साइकलिंग ट्रायल का आयोजन 20 और 27 अक्टूबर वो 10 नवंबर को
KANPUR 15 October: उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय ट्रैक, रोड एवं एम.टी.बी. चैम्पियनशिप 2024-25 में प्रतिभाग करने हेतु ट्रायल्स आयोजित कर रहा है। ये ट्रायल्स निम्नलिखित तिथियों पर होंगे:
- 1. 20 अक्टूबर 2024 (रविवार): उत्तर प्रदेश ट्रैक साइकलिंग ट्रायल
- 2. 27 अक्टूबर 2024 (रविवार): उत्तर प्रदेश रोड साइकलिंग ट्रायल
- 3. 10 नवंबर 2024 (रविवार): उत्तर प्रदेश माउंटेन बाइक साइकलिंग ट्रायल
यह आयोजन उन्नाव के ट्रान्स गंगा सिटी में इन्द्री गेट नं0-2 के 100 मीटर अन्दर होगा।
प्रतिभाग की श्रेणियां:
- 12-14 वर्ष
- 15-18 वर्ष
- 19 वर्ष या इससे अधिक (40 वर्ष से कम)
कौन ले सकता है हिस्सा?
इस ट्रायल में बालक-बालिकाएं, पुरुष और महिलाएं भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को उम्र का प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, और प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ एंट्री फॉर्म जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी:
- सभी प्रतिभागियों के पास 2024 का राइडर्स लाइसेंस होना अनिवार्य है।
- प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन वर्जित है, अन्यथा एंटीडोपिंग कमेटी द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
इच्छुक खिलाड़ी अपने विवरण (नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर) के साथ एसोसिएशन के महासचिव आर.के. गुप्ता के व्हाट्सएप नम्बर 9480935050 पर संपर्क करें।