CSJMU कराटे टीम ने नार्थ-ईस्ट इंटरयूनिवर्सिटी प्रतियोगिता मे जीता कांस्य

 

  • ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता हेतु चयनित

कानपुर, 17 मार्च। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन कराटे (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 21 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ पुरूष वर्ग (काता) इवेंट में कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं महिला वर्ग (काता) इवेंट में सातंवा स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग (कुमिते) इवेंट में पन्द्रवां स्थान एवं महिला वर्ग (कुमिते) इवेंट में ग्यारवा स्थान अर्जित किया। प्रतियोगिता के उपरान्त छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कराटे (महिला/पुरूष) की टीम ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में दिनांक 15/03/2024 से अपना दमखम दिखाएगी। कराटे (महिला/पुरूष) टीम की उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कोच एवं टीम की नई उपलब्धियों की सराहना करते हुए बधाई प्रदान की।साथ ही विश्वविद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति की पुनः घोषणा की। विश्वविद्यालय की खेल नीति के अनुसार सफलता/पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के हिसाब से पुरस्कृत करेंगे एवं निःशुल्क प्रवेश के साथ ही निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क हॉस्टल आवास और भोजन के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण, यूनिफार्म (किट), फ्री ट्रेनिंग एवं नवीन उपकरणों को मुहैया करवाने में पूरी मदद प्रदान कराने का आश्वासन दिया।

इन खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महिला वर्ग काता

मानसी, मुस्कान, प्रांजल, पुजा

महिला वर्ग कुमिते

सौम्या तिवारी ,बुशरा महक ,दीक्षा

पुरूष वर्ग काता

विशी विजय, आर्यन, फैजान, कमल

पुरूष वर्ग कुमिते

निखिल, फैजान, विशी विजय, शूरवीर, कमल, आकाश

इंडिविजुअल प्रतियोगिता में चयनित छात्र/छात्राओं के नाम

  • इंडिविजुअल महिला वर्ग -55 कि.ग्रा- अनुष्का अवस्थी 13वां स्थान
  • इंडिविजुअल महिला वर्ग -66 कि.ग्रा- अर्तिता त्रिपाठी 14वां स्थान
  • इंडिविजुअल पुरूष वर्ग ़84 कि.ग्रा- विशी विजय 11वां स्थान
  • इंडिविजुअल पुरूष वर्ग -50 कि.ग्रा- निखिल यादव 14वां स्थान

 

Leave a Comment