सीएचएस स्पोर्ट्स हब में स्पोर्ट्स डे 2026 का भव्य आयोजन

 

 

 

  • भवना वेलफेयर फाउंडेशन की पहल, बच्चों ने दिखाया जोश और खेल भावना
  • पूर्व सांसद सुखराम सिंह यादव की मौजूदगी में विजेताओं को मेडल प्रदान

 

कानपुर, 22 फरवरी।

मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित CHS Sports Hub में Bhavna Welfare Foundation द्वारा स्पोर्ट्स डे 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टडी पॉइंट के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अनुशासन व खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि Sukhram Singh Yadav (पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधान परिषद, संस्थापक — CHS एजुकेशन फाउंडेशन) रहे।

अतिथि-विशेष के रूप में चौधरी मोहित यादव (चेयरमैन, CHS एजुकेशन फाउंडेशन) एवं श्री संजीव जैन (वरिष्ठ समाजसेवी व बोर्ड कमेटी सदस्य, CHS एजुकेशन फाउंडेशन) उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

पौधारोपण व सम्मान के साथ स्वागत

समारोह के दौरान वैष्णवी, ज्योति और विशाल ने भावना वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शुभम जैन के साथ मिलकर सभी सम्मानित अतिथियों का पौधा एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सम्मान की संस्कृति का प्रतीक बनी।

विजेताओं को मेडल से सम्मानित

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने दौड़, टीम गेम्स और अन्य स्पर्धाओं में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विश्राम सिंह यादव, श्रद्धा अग्रवाल, मोहित, अलका जैन, निलेश, आशुतोष, सुमित, अंकिता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को खेलों में निरंतर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment