एशिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप: कानपुर के रितिक गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीतकर किया देश का नाम रोशन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • ताशकंद में किया शानदार प्रदर्शन

 

Kanpur 10 December: उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित एशिया क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सदस्य, कानपुर दर्शनपुरवा निवासी रितिक गुप्ता ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में 510 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से देश, प्रदेश और जिले का मान बढ़ा है।

कानपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

कानपुर लौटने पर पावरलिफ्टिंग संघ ने रितिक का भव्य स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, आभा शर्मा, मोहम्मद शिबली, मृदुला अग्रवाल और गुरुवीर सिंह ने रितिक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देश और प्रदेश का बढ़ाया मान

रितिक के प्रदर्शन ने न केवल भारतीय पावरलिफ्टिंग टीम को गर्वित किया, बल्कि कानपुर शहर का नाम भी एशिया के मानचित्र पर उभारा। उन्होंने अपने कोच और परिवार का आभार व्यक्त किया और भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “यह सफलता मेरे कोच, परिवार और संघ के समर्थन के बिना संभव नहीं थी”। उनकी इस सफलता पर शहरभर से बधाइयों का तांता लगा है।

 

Leave a Comment