लखनऊ राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर का दबदबा, फ्रेशर वर्ग में 52 स्वर्ण समेत कुल 72 पदक जीते

 

 

  • क्योरुगी और पूमसे दोनों स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों ने दी बधाई

 

लखनऊ/कानपुर, 4 अगस्त।

लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 42वीं सब-जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर एवं 43वीं सीनियर क्योरुगी-पूमसे राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेशर वर्ग में पदकों की झड़ी लगा दी। क्योरुगी और पूमसे दोनों स्पर्धाओं में कानपुर के खिलाड़ियों ने कुल 72 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन में उत्साह का माहौल है।

क्योरुगी में स्वर्ण पदकों की बारिश

क्योरुगी स्पर्धा में कानपुर के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 52 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में शांक त्रिपाठी, अविका चौरसिया, तन्मय त्रिपाठी, आस्था, प्रत्यय पटेल, आर्यन गुप्ता, अस्तित्व, आराध्या दुबे, कार्तिक दुबे, अभिराज सिंह सागर, शिवांश सचान, आलिया सागर, आख्या वर्मा, अन्या, नीलाम्बर, यानुश, विधिमा शुक्ला, निधि कश्यप, आशी दीक्षित, जान्हवी राज, विधि, रुद्र, वैष्णवी, हर्षित, अनन्य, छवि, उन्नति सोनी, महिमा ठाकुर, मान्या कटियार, अदिति श्री चंदेल, उज्जवल प्रताप सिंह, आर्यन सिंह आर.आर., देवांश त्रिपाठी, धर्मकृत देव चंदेल, सुषेण कनौजिया, आरिकेथ श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, विभा शुक्ला, सौम्या यादव, तनिष्क राज ठाकुर, कार्तिकेय यादव, जयदीप तिवारी, अनन्य यादव, मो. अरीब अंसारी, त्रिशा वर्मा, उत्कर्ष यादव, राजवर्धन सिंह, कुशाग्र शुक्ला, देवांश वर्मा और भुनेश कुमार ठाकुर शामिल रहे।

रजत पदक विजेताओं में ख्याति त्रिपाठी, अरहान, अनुराग यादव, अव्युक्त, आरोही, सौर्य, तेजश शुक्ला, आरव, हर्ष वर्धन, कुश अग्रवाल और अक्षरा रहे, जबकि कांस्य पदक अंश पांडे, अमाया, रुद्रांश, तेजस्वत और अथर्व गोयल ने जीते।

पूमसे स्पर्धा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूमसे स्पर्धा में दर्शी विश्वकर्मा, पार्थ अग्निहोत्री, दक्ष विश्वकर्मा और मनन अरोड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया। वहीं वंशिका शर्मा और देविका त्रिपाठी ने रजत पदक अपने नाम किए।

पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों को भी मिली बधाई

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र द्विवेदी एवं बलराम यादव, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता तथा सह सचिव सत्येंद्र सिंह यादव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रशिक्षक धर्मेश कुमार, पवन सूर्यवंशी, ऋचा पासवान, वकील अहमद, आयुष मिश्रा, अंश सक्सेना, अपर्णा दुबे और अतुल दुबे के योगदान की भी सराहना की।

Leave a Comment