इंग्लिश एलोक्यूशन में आर्चीस की रिद्धिमा बनीं विनर

 

  • जैपुरिया की निशिका वर्मा और एलन हाउस की फातिमा ने संयुक्त रूप से हासिल किया दूसरा स्थान

कानपुर। श्रीराम एजुकेशन सेंटर के कैंपस में गुरुवार को कानपुर सहोदया स्कूल्स के तत्वावधान में अंदर विद्यालयी इंग्लिश एलोक्यूशन (अंग्रेजी आशु-भाषण) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिता में आर्चीस हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा रिद्धिमा मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सेठ आनंदराम जैपुरिया की छात्रा निशिका वर्मा व एलन हाउस रूमा की छात्रा फातिमा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में कानपुर शहर के जोन बी के 23 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पांडेय एवं केएसएस प्रतियोगिता की आब्जर्वर वान्या शर्मा (प्रधानाचार्य, सुघर सिंह एकेडमी) एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. संजय स्वर्णकार और नवीन मोहनी निगम के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उपस्थित निर्णायक मंडल व सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Comment