- पाँच छात्रों का राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता में चयन, कई ने जीते पदक
कानपुर, 26 अगस्त।
कृष्णापुरम् स्थित सेंट मेरीज आर्थोडॉक्स विद्यालय के छात्रों ने सी.आई.सी.ई आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। विद्यालय से कुल छह छात्रों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से पाँच का चयन राष्ट्रीय स्तर की आर्चरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
पदक जीतकर रचा इतिहास
अंडर-19 वर्ग में आदित्य दुबे ने रजत पदक, नाजिम अहमद ने कांस्य पदक, और शिवि कश्यप ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
आराध्या चौधरी सक्सेना चौथे स्थान पर रहीं।
वहीं अंडर-14 वर्ग में श्रेयांश सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे शिरकत
विद्यालय के छात्र आदित्य दुबे, आराध्या चौधरी सक्सेना और शिवि कश्यप का चयन अरनाकुलम (केरल) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएँ
विद्यालय के चेयरमैन रेव. फादर जीजो थॉमस राजन एवं प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव ने छात्रों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा—
“यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की खेलों के प्रति सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रमाण भी है। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”