सीनियर ओपन स्टेट जूडो में चमके अंकित और सूर्य

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों ने लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक 

कानपुर। 17 सितंबर को हलवासिया कोर्ट हजरतगंज लखनऊ में सम्पन्न हुई सीनियर ओपन स्टेट जूडो प्रतियोगिता में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अंकित शुक्ला (दीन दयाल कुशवाहा महाविद्यालय) एवं सूर्य वीर चौहान (शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, छत्रपति षाहू जी महाराज विश्वविद्यालय) ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से कानपुर का नाम ऊंचा किया। इस उपलब्धि पर छत्रपति शाहू जी महाराज के स्पोर्ट्स सेक्रेट्री आशीष कटियार ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में और अधिक पदक जीतने की कामना की।

 

Leave a Comment