शिवम कृष्ण शर्मा के तूफानी अर्धशतक से आदित्य किचन गैलरी की शानदार जीत

 

 

  • संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग अंडर-19 टी-20
  • 13.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर स्पार्क इंटरनेशनल को 8 विकेट से हराया

 

कानपुर, 21 जून।

आर.वी.एस. क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आदित्य किचन गैलरी ने स्पार्क इंटरनेशनल पर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में आदित्य किचन गैलरी ने मात्र 13.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए 8 विकेट से विजय प्राप्त की।

स्पार्क इंटरनेशनल ने बनाए 148 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क इंटरनेशनल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। टीम के लिए आयुष पाण्डेय ने सर्वाधिक 65 रन बनाए, जबकि रणधीर सिंह ने 16 और अरुण यादव ने 41 रनों का योगदान दिया। आदित्य किचन गैलरी की ओर से लक्की कौशिक ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। ऋषभ निषाद और आर्यन कन्नौजिया ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

शिवम कृष्ण शर्मा ने खेली मैच जिताऊ पारी

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य किचन गैलरी की शुरुआत शानदार रही। विनय सिंह ने 26 रन बनाए, जबकि कप्तान अवयक्त पाण्डेय ने 26 रनों का योगदान दिया। इसके बाद शिवम कृष्ण शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर विकास यादव ने भी नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

मैन ऑफ द मैच बने शिवम कृष्ण शर्मा

अपनी आक्रामक और मैच विजेता पारी के लिए शिवम कृष्ण शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आदित्य किचन गैलरी ने 13.3 ओवर में 151 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment