- 26 से 30 अक्टूबर तक कानपुर के विभिन्न मैदानों पर होगी 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता
- हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के छात्र और एएस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी आदित्य करेंगे टीम का नेतृत्व
कानपुर, 25 अक्टूबर।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 अक्टूबर 2026 तक कानपुर के विभिन्न मैदानों पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के छात्र एवं एएस क्रिकेट एकेडमी, बिठूर के खिलाड़ी आदित्य चौरसिया को कानपुर मंडल की टीम का कप्तान बनाया गया है।

चार खिलाड़ियों को मिला मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर
कानपुर मंडल की अंडर-17 टीम में कप्तान आदित्य चौरसिया के साथ प्रिंस श्रीवास्तव, श्लोक निषाद और रेहान का चयन हुआ है। चारों खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मंडल को खिताब दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
कोच के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी
खिलाड़ी एनआईएस कोच प्रमोद पाटिल और फिजिकल कोच पूजा पाटिल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आदित्य को टीम की कप्तानी मिलने पर अकादमी और खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
चयन पर दी बधाई
आदित्य चौरसिया सहित अन्य खिलाड़ियों के चयन पर श्वेता गुप्ता, सर्वेश तिवारी, नीरज मिश्रा, सुधांशु त्रिपाठी, सत्य प्रकाश तिवारी, आशीष सिंह, ब्रजेश अवस्थी, विकास सिंह, सुधीर अवस्थी, अमन सक्सेना, प्रशांत शुक्ला, सौरभ वर्मा, राकेश पासवान और अल्का द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।