पानी में अभिराज ने स्थापित किया राज, रजत और कांस्य समेत जीते दो पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

राघव, अरमान, आकाश, अराध्य, अनन्, शिवम, आरुष, मिष्ठी, आदिश्री, अरुणिमा, कात्यानी और काजल ने फाइनल में स्थान बनाया

अभिराज।

 

कानपुर। एक से तीन जुलाई तक सिद्धार्थनगर में संपन्न हुई 37वीं सब जूनियर व 52वीं उत्तर प्रदेश जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में कानपुर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। कानपुर के तैराक अभिराज मिश्रा ने एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त राघव अवस्थी, अरमान कपूर, आकाश सिंह, अराध्य मिश्रा, अनन्य अवस्थी, शिवम व आरुष (बालक वर्ग), मिष्ठी बाजपेई, आदिश्री, अरुणिमा पोरवाल, कात्यानी गुलाटी, काजल ने फाइनल में स्थान बनाया। राघव, अनन्य, मिष्ठी, आदिश्री और अभिराज टीएसएच एकेडमी से जुड़े हुए हैं। कानपुर तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉलेज व खेल प्राधिकरण ने भी भाग लिया।

Leave a Comment